उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ई-सर्विसेज एक्सेस टू हेल्प इंडिविजुअल्स (eSathi) एकीकृत पोर्टल को लॉन्च किया है। eSathi पोर्टल को Uttar Pradesh eDistrict के साथ-साथ इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाएं देने के लिए विकसित किया गया है। इसकी मदद से ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना की सभी सेवाएं सीधे नागरिकों को प्रदान की जाती हैं।
इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर लोगों के लिए इसे सुलभ और सरल बनाना है। इसके माध्यम से नागरिक कई महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों, सरकारी योजनाओं, और सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
उपलब्ध सेवाएं
इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ ऑनलाइन माध्यम से लिया जा सकता है। इन सेवाओं की सूची नीचे प्रदान की गई है-
- राजस्व विभाग
- नगरीय विकास विभाग/पंचायत राज विभाग
- पंचायती राज विभाग
- गृह विभाग
- प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग
- राशन कार्ड संबंधित सेवाएं
- समाज कल्याण विभाग
- महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
- विकलांग कल्याण विभाग
- पुलिस विभाग
- कृषि विभाग
| सेवा प्रकार | उपलब्ध सेवाएं |
|---|---|
| प्रमाण पत्र सेवाएं | - जन्म प्रमाण पत्र - मृत्यु प्रमाण पत्र - आय प्रमाण पत्र - जाति प्रमाण पत्र - निवास प्रमाण पत्र - हैसियत प्रमाण पत्र - विकलांग प्रमाण पत्र |
| शिकायत निवारण | - शिकायत दर्ज करना - शिकायत की स्थिति की जांच करना |
| भूमि से संबंधित सेवाएं | - भूमि रिकॉर्ड की जानकारी (खसरा, खतौनी) - भूमि के स्वामित्व प्रमाण पत्र |
| पेंशन योजनाएं | - वृद्धावस्था पेंशन - विधवा पेंशन - दिव्यांगजन पेंशन |
| सरकारी योजनाओं की जानकारी | - विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं की जानकारी - योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन |
| राजस्व सेवाएं | - भूमि विवादों का निपटारा - राजस्व रिकॉर्ड की जांच |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले ई- साथी पोर्टल उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर - https://esathi.up.gov.in/ पर विजिट करना है।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद अब वहां सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) सेक्शन में न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है।

- अब ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब, आपको फॉर्म में पूछे गए विवरण को सही ढंग से दर्ज करना होगा।
- अब, विवरण दर्ज करने के बाद, आपको ‘सुरक्षित करें‘ पर क्लिक करना होगा

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप e-sathi UP पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।
लॉग इन प्रक्रिया
- लॉगिन करने का पहला कदम ई साथी यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब, होम पेज पर आपको ‘लॉगिन पेज’ विकल्प दिखाई देगा, जहां आपको उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, और उसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
- सफल लॉगिन के बाद, आप इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्य में सक्रिय मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार इस पोर्लटल पर लगभग 20 नागरिक सेवाएं दे रही है, जो निम्नलिखित है-
- छात्रवृत्ति आवेदन
- आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र
- जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- खतौनी आवेदन
- कुटुम्ब पंजीकरण
- विवाह आवेदन
- बीमारी अनुदान / विवाह अनुदान
- विकलांग ऋण
- विकलांग व्यक्ति सहायता आवेदन
- दहेज पीड़ित महिला सहायता (वित्तीय/कानूनी)
- विधवा पुनर्विवाह/विधवा की बेटी की शादी के लिए वित्तीय सहायता
- रोजगार पंजीकरण/नवीकरण
- दम्पतिपुरस्कर योजना
हेल्पलाइन नंबर
अपने आवेदन के संबंध में अधिक प्रश्नों के लिए, आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
- Email Id : ceghelpdesk@gmail.com
- Phone number : 0522-2304706