CG e District : छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को प्रमाणपत्र और सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, उसमें सुधार करने आदि से जुड़े कार्यों हेतु राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल लॉन्च किया है। आप इस पोर्टल पर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा प्रमाणपत्रों के सत्यापन और आवेदन की स्थिति देखने जैसे कार्य भी छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट (eDistrict CG) पोर्टल के जरिए सम्पन्न होते हैं। आज हम इस लेख के जरिए आपको e district cg पर उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी हिंदी में (E-District CG In Hindi) प्रदान करेंगे।
CG E District Portal – संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम : e district cg (छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल)
- उपलब्ध सेवाएं : प्रमाण पत्र सेवाएं, अनुज्ञप्ति सेवाएं, राजस्व सेवाएं, सेवा अवलोकन आदि।
- लाभार्थी : छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिक
- आधिकारिक वेबसाइट : https://edistrict.cgstate.gov.in/
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
CG E District पोर्टल का उद्देश्य
CG E District का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को ऑनलाइन दस्तावेज बनवाने, आवेदन की स्थिति और प्रमाणपत्रों के सत्यापन आदि की सुविधा उपलब्ध कराना है। e District CG के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं और इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इससे पहले राज्य के नागरिकों को अपने आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता था, और इन प्रक्रियाओं में काफी समय भी लगता था। अब छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के शुरू हो जाने से वह किसी भी लोक सेवा केंद्र या खुद अपने आप इन दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

e District CG पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
कोई भी इस राज्य का नागरिक cg e district के माध्यम से सरकारी विभाग द्वारा प्रदान किये गए सभी प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस पोर्टल पर निम्नलिखित प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं –
प्रमाण पत्र सेवायें
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म पंजीकरण
- जन्म प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण
- विवाह प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
अनुज्ञप्ति सेवायें
- कीटनाशक लाइसेंस
- खाद्यान्न पंजीकरण (स्माल कॉटेज हेतु पंजीकरण)
- दुकान एवं स्थापना पंजीयन हेतु
- नए किस्म के बीज लाइसेंस को शामिल करना
- बीज लाइसेंस का नवीकरण
- वन उत्पाद के लिए खुदरा बिक्री की मंजूरी के लिए आवेदन
- व्यापार हेतु अनुज्ञप्ति
- स्थापित सॉमिल को चलाने के लिए मंजूरी लाइसेंस के लिए आवेदन
- होटल व्यापार अनुज्ञप्ति
राजस्व सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
- कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट
- राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएं
- कृषि भूमि परिवर्तित आरबीसी
- संघ / संस्थानों और प्लेयर्स के लिए फाइनेंसियल हेल्प
इन सभी प्रमाण पत्रों को आप घर बैठे ही CG e District वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, साथ ही इन प्रक्रियाओं को पूरा होने में 20 से 25 दिन लग जाते हैं, हालांकि अवधि आपके द्वारा आवेदन की गई प्रमाण पत्र के ऊपर निर्भर करती है। कुछ प्रमाण पत्रों को बनने में 3 महीने का समय भी लग जाता है।
इसके अलावा नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट (cg edistrict) के लिंक की मदद से आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं की सूची, और उनसे संबंधित सभी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
CG E District Online Registration – प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ cg-e-district पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –
1 | सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट (e district cg) के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। |
2 | आधिकारिक वेबसाइट (e district cg) पर जाने के बाद आपके सामने कुछ ऐसे विकल्प प्रदर्शित होंगे। |

3 | आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको “नागरिक” विकल्प दिखाई देगा, उसपर आप क्लिक कर दें। |
4 | अगर आप लोक सेवा केंद्र या शाशकीय रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो भी आप बगल में दिए गए विकल्पों की मदद से कर सकते हैं। |
5 | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपसे लॉगिन करने को कहा जाएगा, लेकिन आप नए हैं तो आप “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें। |
6 | इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुलकर आएगा, इस फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरकर सबमिट होगा, और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। |

e District CG Login प्रकिया
छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्मलिखित है, आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके e District CG Login कर सकेंगे –
1 | लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको eDistrict CG आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
2 | यहाँ होमपेज पर आपको Login के नीचे “नागरिक” विकल्प का चयन करना होगा। |
3 | इसके बाद एक पेज खुलेगा यहाँ यूजर नेम, पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। |
4 | इस प्रकार से आप CG e district login कर सकते हैं। |

आवेदन कि स्थिति जांचने की प्रक्रिया (CG e District Status)
edistrict cg Application Status चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा –
1 | edistrict cg Application Status चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। |
2 | यहाँ आपको “आवेदन की स्थिति” विकल्प का चयन करना होगा। |
3 | इसके बाद एक पेज खुलेगा यहाँ आपको Application Reference Number (आवेदक सन्दर्भ क्रमांक) दर्ज करना होगा, जैसा कि नीचे चित्र में दर्शाया गया है। |
4 | इसे दर्ज करने के बाद नीचे सर्च बटन पर क्लिक करें, इस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जाँच की जा सकती है। |

e District CG
Helpline No / संपर्क सूत्र
अगर आपके इस पोर्टल से जुड़े कुछ सवाल या सुझाव हैं तो e District CG Helpline No निम्नलिखित है और आप इस पते पर संपर्क कर सकते हैं –
फोन नंबर (0771-4013758) ईमेल (edistricthd.cg@gmail.com) |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को प्रमाणपत्र संबंधित सरकारी सेवाएं ऑनलाइन और आसानीपूर्वक मुहैया कराना है।
Chhattisgarh E District पर प्रमाणपत्र, राजस्व, अनुज्ञप्ति, लाइसेंस इत्यादि सेवाएं उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in है।
हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई e district cg के बारे में यह महत्वपूर्ण जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही जानकारियों हेतु eDistrict को बुकमार्क करें।