BOR UP NIC IN Certificate Verification : राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश (प्रमाणपत्र सत्यापन, खसरा / खतौनी)
BOR.UP.NIC.IN – edistrict up : उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों की सुविधा के लिए BOR UP ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के निवासी अपने जाति प्रमाण पत्र, CSC Login Services, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के निवासी भूलेख, खसरा / खतौनी आदि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए हमारे पास एक प्रमाण पत्र होना चाहिए, सभी प्रमाण पत्रों में एक नंबर होता है, हम उसी नंबर के माध्यम से अपना सत्यापन करवा सकते हैं। केवल उत्तर प्रदेश के लाभार्थी ही इसका लाभ ले सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको bor up nic उत्तर प्रदेश के इस सरकारी ऑनलाइन पोर्टल के सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस पोर्टल पर आपको कौन सी सुविधाएं मिलती है, राजस्व परिषद क्या है? UP BOR Online Portal के लाभ, पात्रता, और पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं की सूची की जानकारी आज हम इस लेख में आपको देंगे।

Bor.up.nic.in पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | Board Of Revenue Uttar Pradesh Income (उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग) |
प्रमाण पत्र सत्यापन सुविधा | आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र & निवास प्रमाण पत्र |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bor.up.nic.in/ |
प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने का डायरेक्ट लिंक | क्लिक करें |
bor up nic in पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची
bor up nic in पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं की सूची निम्नलिखित है –
- Bhulekh UP (भू-नक्शा)
- राजस्व न्यायालय कंम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली (bor.up.nic.in vaad)
- वसूली प्रमाण पत्र
- बीमा योजना कंप्यूटरीकरण
- भूलेख(खतौनी)
- भूलेख (खसरा) – bor.up.nic.in khasra
- हैसियत प्रमाण पत्र हेतु आवेदन
- एन्टी भू-माफिया पोर्टल (भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत)
- उत्तराधिकार / वरासत (धारा – 33) हेतु आवेदन
- नामान्तरण (धारा – 34) हेतु आवेदन
- गैर कृषिक भूमि (धारा – 80) हेतु आवेदन
- आय / जाति / निवास प्रमाण पत्र सत्यापन (bor.up.nic.in certificate verification)
bor.up.nic.in vaad पोर्टल पर उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक्स
- सरकारी मुकदमों का अनुश्रवण
- तहसील की सूची
- तहसीलदार (ज्येष्ठता सूची)
- नायब तहसीलदार (ज्येष्ठता सूची)
- भू-लेख कंप्यूटरीकरण नियमावली
- भूलेख लॉगिन
- सीमा स्तम्भों का चिन्हांकन
- मानव सम्पदा
- Government e Marketplace
- E Tender
- विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान (Calendar) माह
- रेवेन्यूसॉफ्ट
- स्वामित्व योजना (bor.up.nic.in swamitva)
- भू -मानचित्र कंम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली
- मिलान खसरा
- अभिलेखों का आधुनिकरण
- ई-ऑफिस /ई-मेल
जन सुविधा
- उ.प्र. सरकार
- मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी की सूची
- सूचना का अधिकार
- प्रमाण पत्र का सत्यापन
ऐसे करें प्रमाण पत्रों का सत्यापन
UP BOR पोर्टल की माध्यम से अब उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक घर बैठे अपने आय / जाति / निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा इसका सत्यापन भी कर सकते हैं। BOR UP Certificate Verification 2022 की सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध है। ऐसे में निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप BOR UP NIC IN Certificate Verification कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आप सरकार द्वारा दी गई वेबसाइट (bor.up.nic.in) पर जाएं। |
2. अब होमपेज पर आपको कई सारे विकल्प प्रदर्शित होंगे, जिनमें से सबसे नीचे आपको “आय / जाति / निवास प्रमाण पत्र” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। |
3. जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। |
4. इस पेज पर एक बॉक्स होगा, इसमें कृपया अपने प्रमाणपत्र की संख्या को भरें और आगे बढ़ें। |
5. नीचे आपके सामने आपके प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी दिख जाएगी। इसे अब आप प्रिंटआउट करके अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। |

यहाँ पर आप आय, जाति, निवास, विकलाग, जन्म व मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों को सत्यापित कर सकते हैं। उपरोक्त चरणों को फॉलो करके आप BOR UP NIC IN Certificate Verification बेहद ही आसानी से कर सकते हैं।
bor.up.nic पोर्टल पर उपलब्ध सेवा नियमावलियों की सूची
bor.up.nic पोर्टल पर उपलब्ध सेवा नियमावलियों की सूची निम्नलिखित है –
राजस्व परिषद के कार्य
राजस्व परिषद के कार्य को आप निम्नलिखित चरणों की मदद से काफी बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद सरकारी भूमि के संरक्षक के रूप में कार्य करता है और राज्य के लिए भूमि अभिलेखों के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करता है।
- साथ ही यह विभाग भूमि सुधार के कार्यान्वयन और जरूरतमंद और योग्य व्यक्तियों को भूमि प्रदान करता है।
- यह विभाग उत्तर प्रदेश के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की सेवाओं की कुशल वितरण प्रदान करता है।
- प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए राहत और कार्यान्वयन पुनर्वास उपायों को प्रदान करना इस विभाग का कार्य होता है।
यह विभाग कई प्रकार की सेवाएं जैसे क्रेडिट, छात्रवृत्ति, सामुदायिक पंजीकरण, मृत्यु पंजीकरण, कानूनी उत्तराधिकारी, आय की स्थिति, भूमि अभिलेखों के उत्परिवर्तन, लाइसेंस इत्यादि के जरिये किसानों, छात्रों, बेरोजगार, कमजोर वर्गों, उद्यमियों और उद्योग की जरूरतों को पूरा करता है।
इस विभाग के कार्यों संबधित ज्यादा जानकारियों के लिए आप नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाईट्स पर विजिट कर सकते हैं।
जिला लखनऊ राजस्व परिषद | क्लिक करें |
यूपी राजस्व परिषद आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की अधिकारिक वेबसाइट – http://bor.up.nic.in/ है। यहाँ उत्तर प्रदेश के निवासी आय / जाति / निवास के सत्यापन संबंधित काफी सारे कार्य किए जा सकते हैं।
हाँ, दस्तावेजों का सत्यापन बेहद ही जरूरी है, तभी यह पता चल पाता है कि आपके प्रमाणपत्र में कोई त्रुटि तो नही है।
जी हाँ, BOR.UP.NIC.IN पर क्या खसरा / खतौनी से संबंधित सभी विकल्प उपलब्ध हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई BOR UP NIC IN (bor.up.nic) से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए यूपी राजस्व परिषद के आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। ऐसी ही जानकारियों के लिए eDistrict को बुकमार्क जरूर करें।