e-Disha: ई-दिशा को e-District Haryana के रूप में भी जाना जाता है, यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसे हरियाणा सरकार द्वारा अपने निवासियों को प्रमाणपत्र संबंधित सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। e-Disha का फूल फॉर्म “Electronic Delivery of Integrated Services of Haryana” है। इसकी मदद से हरियाणा के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके जरिए आप eDistrict CG Portal, CSC Registration, MP e District Portal, eDistrict UP, e District UK Portal, e District HP Portal, e District Delhi Portal, Jharsewa (Jharkhand e-District) एवं RTPS Bihar आदि चेक कर सकते हैं।
आज इस लेख के जरिए हम आपको ई-दिशा हरियाणा पोर्टल क्या है? और यह राज्य के नागरिकों को कैसे सेवाएं प्रदान करता है? और इस पोर्टल के लाभ क्या हैं? इसके इसके बारे में आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे।
e-Disha (e-District Haryana Portal) – संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | eDisha Haryana 2022 |
शुरू किया गया | हरियाणा राज्य सरकार द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://edisha.gov.in/ |
eDisha के क्या उद्देश्य हैं?
e-Disha को हरियाणा राज्य के नागरिकों के सभी सरकारी कार्यों को आसान बनाने हेतु लॉन्च किया गया है। इसके कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
- नागरिकों को प्रमाणपत्र संबंधित सेवाएं जैसे – विभिन्न प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, और हथियार लाइसेंस आदि ऑनलाइन प्रदान करने के लिए।
- प्रमाणपत्र का स्टेटस चेक करने के लिए।
- ई-दिशा पोर्टल की मदद से नागरिकों को सीधे सेवाएं प्राप्त हो जाती हैं, तथा इससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की संभावना कम रहती है।
ई दिशा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
e Disha पोर्टल पर बहुत सारी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं, नीचे हमने सभी सेवाओं की सूची प्रदान की है-
राजस्व विभाग
- अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
- बीसी प्रमाण पत्र
- अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
- विशेष पिछड़ा जाति प्रमाण पत्र
- निवासी / अधिवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक उद्देश्य के लिए आय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाणपत्र
मृत्यु प्रमाणपत्र - ग्रामीण प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस सामान्य जाति प्रमाण पत्र
- भूमि का पंजीकरण
- भूमि के नामांतरण की स्वीकृति
- लैंड रिकॉर्ड की कॉपी
- विवाह पंजीकरण (ग्रामीण)
- अनुमतियां
- प्रॉपर्टी डीलर लाइसेंस
- राजस्व न्यायालय मामले, आदि।
सामाजिक सेवाएं
- वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
- विकलांगता भत्ता
- बौना भत्ता
- किन्नर भत्ता
- निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता
- कश्मीरी प्रवासियों को वित्तीय सहायता
- विधवा और निराश्रित महिला पेंशन
- 18 वर्ष तक के गैर-विद्यालय जाने वाले विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता
- अन्य सेवाएं।
e-Disha Registration कैसे करें?
e-Disha पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट – पर जाएं।
- वहां आपको लॉगिन, और रजिस्ट्रेशन जैसे दो विकल्प मिलेंगे।
- रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी उचित जानकारी को भरने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
इस तरह से आप e-Disha पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
e-Disha Login कैसे करें?
e-Disha Login करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in पर जाएं।
- वहां आपको लॉगिन, और रजिस्ट्रेशन जैसे दो विकल्प मिलेंगे।
- e Disha Login के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलेगा।

- eDisha Login फॉर्म में सभी उचित जानकारी को भरने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
E Disha Status कैसे देखें?
E Disha Status देखना बेहद ही आसान है, इसके लिए आपको निम्नलिखित आसान से चरणों के पालन करने होंगे-
- E Disha Status देखने के लिए सबसे पहले, आपको अधिकारिक वेबसाइट – edisha.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर आपको Status of Application का विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आप नए पेज पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करके आप e disha application status देख सकते हैं।
e Disha Verification Of Certificate कैसे करें?
e Disha पर प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद “e Disha Verification Of Certificate” पर क्लिक करें, इसके बाद नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर दें।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
e-Disha eDistrict Haryana के तहत शुरू किया गया एक पोर्टल है, जिसकी मदद से हरियाणा राज्य के नागरिक प्रमाणपत्र संबंधित सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
e- Disha पोर्टल पर certification verification के लिए आपको होमपेज पर विजिट करके “Verification of Certificate” लिंक पर क्लिक करना होगा, और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए आपको edisha.gov.in पर विजिट करके status of application पर क्लिक करना होगा, और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
आशा है, आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, इसके अलावा अगर आपके Income Certificate Haryana, Domicile Certificate Haryana और Caste Certificate Haryana से जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें।
Jyoti
how to apply caste certificate
e disha mei registration kab tak hoga
e disha mei registration kab tak hoga
how to apply caste certificate
Cast certificate kaise renewal kre
Window pension certificate kaise kare download
Help
Ye site kb chele gee