Birth Certificate Delhi – दिल्ली में जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें

Birth Certificate Delhi e District: जन्मप्रमाण पत्र आज के दौर में बेहद ही जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के जन्म के प्रमाणिक दस्तावेज को ही जन्मप्रमाण पत्र कहते हैं। जन्मप्रमाण पत्र की जरूरत काफी सारे सरकारी दस्तावेजों को बनवाने में विभाग द्वारा मांगा जाता है। अन्य जानकारियों के लिए आप ई-डिस्ट्रिक्ट पर भी विजिट कर सकते हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली में, जन्म पंजीकरण अधिनियम, 1969 के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति के जन्म को पंजीकृत करना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है जो कभी-कभी व्यक्ति के पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में जन्मप्रमाण पत्र कैसे बना सकते हैं, और इसके लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए।

Birth certificate delhi online

Birth Certificate Delhi बनवाना क्यों जरूरी है?

Delhi Birth Certificate का इस्तेमाल कई सारी जगहों पर किया जाता है, तथा कई जगहों पर इसकी मांग की जाती है, जो निम्नलिखित हैं-

  • विषम परिस्थितियों में अपनी पहचान साबित करने के लिए।
  • कॉलेज में प्रवेश के लिए।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए।
  • आयु प्रमाण पत्र के रूप में रोजगार के लिए।
  • पासपोर्ट आवेदन के लिए।
  • ग्रीन कार्ड के लिए।
  • विरासत और संपत्ति के दावों और आदि के लिए।

दिल्ली में जन्म तिथि से 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। जन्म पंजीकरण के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजें निम्नलिखित है –

  • यदि जन्म किसी घर में होता है, तो घर का मुखिया जन्म के पंजीकरण के लिए जिम्मेदार होता है।
  • यदि कोई जन्म जेल में होता है, तो जेल प्रभारी ऐसे जन्मों की सूचना देने के लिए पात्र होता है।
  • यदि चलते वाहन में बच्चे का जन्म होता है, तो वाहन के प्रभारी व्यक्ति को जन्म की सूचना देना आवश्यक है।
  • यदि जन्म अस्पतालों, नर्सिंग होम या स्वास्थ्य केंद्र में होता है, तो चिकित्सा अधिकारी द्वारा अधिकृत कोई भी अधिकारी जन्म दर्ज करने के लिए जिम्मेदार होता है।

नोट: यदि जन्म के एक वर्ष के भीतर प्रमाणपत्र नहीं बना है, तो आवेदन करने वाला व्यक्ति जन्म स्थान और जन्म रिकॉर्ड करने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

Birth Certificate Delhi के लिए जरूरी दस्तावेज

दिल्ली जन्म प्रमाणपत्र / Birth Certificate Online Delhi हेतु आपको कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिनकी सूची निम्नलिखित है-

  • बच्चे के जन्म का प्रमाण
  • संबंधित वर्ष के माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का पहचान प्रमाण।
  • जन्म के पंजीकरण में देरी के मामले में आवश्यक दस्तावेज
  • पिता/माता का अनुरोध पत्र
  • पते का प्रमाण जहां बच्चे का जन्म हुआ है
  • निर्धारित प्रारूप में हलफनामा जिसमें बच्चे का पूरा विवरण शामिल हो
  • जन्म तिथि का प्रमाण
  • आधार कार्ड

Birth Certificate Delhi Online

दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आवेदक को नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट – ndmc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर “Birth Certificate” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Birth Certificate Delhi
  • उसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जहां, आपको मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
Birth Certificate Delhi
  • अब, आवेदक अपने जन्म विवरण देख सकते हैं जो पोर्टल में उपलब्ध है।

Delhi Birth Certificate Download कैसे करें?

अगर पोर्टल पर आपके जन्म का विवरण दिया गया है, तो आप इसे आसानी से Download Birth Certificate Online Delhi कर सकते हैं। इसके लिए आपको “Get Certificate” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदक को संपर्क विवरण प्रदान करना होगा और “प्रमाणपत्र दिखाएँ” विकल्प का चयन करना होगा, और इसके बाद आवेदक उस पेज का प्रिंटआउट ले सकता है। इस तरह से आप Birth Certificate Download Delhi कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है, आपको हमारे द्वारा दी गई Birth Certificate Delhi से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपके कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।

  1. Agar bacche ki Umra 10 Sal se upar ho to uska date of birth Kaise banaen certificate

  2. जाजिव

  3. birth certificate banwana hai

  4. birth certificate

  5. Birth certificate kese banau
    Mera bachpan se hi nhi bana hai ab mai 18 year ki ho gayi hu is liye mai kese banvau

  6. Deepak @345

  7. सर हम ये ऐप कैसे खोलें

  8. Jhanak

कमेन्ट करें